{"_id":"627031f8482f6f492c42ab5d","slug":"president-gave-information-in-the-public-court-at-his-residence-got-the-diagnosis-done-after-listening-to-the-problems-of-the-people-of-local-and-rural-areas-pkl-office-news-pkl4494441142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने अपने निवास पर जनता दरबार में दी जानकारी, स्थानीय और ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनकर करवाया निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने अपने निवास पर जनता दरबार में दी जानकारी, स्थानीय और ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनकर करवाया निदान
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा हरियाणा सरकार ने प्रदेश के खेल स्टेडियमों में कार्यरत ग्राउंडमैन, चौकीदारों, मालियों और स्वीपरों का मासिक वेतन पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है। अब खेल स्टेडियमों में काम करने वाले इन कर्मचारियों को 10 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। वह सेक्टर -17 स्थित अपने निवास पर जनता दरबार आयोजित कर स्थानीय और ग्रामीण लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
इस मौके पर उनके साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा और पार्षद हरेेंद्र मलिक भी उपस्थित थे। खुले दरबार के दौरान गांव सुखदर्शनपुर, श्यामटू और नग्गल निवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को गांवों में हो रहे अवैध खनन के बारे में जानकारी दी। उस पर रोक लगाने और विभागीय कार्रवाई के लिए आग्रह किया। इस पर गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर बात कर मौके पर जाने और कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव नग्गल निवासियों ने गुप्ता को अवगत करवाया कि गांव के तालाब का पानी स्कूल में जा रहा है। इससे स्कूल भवन को क्षति पहुंच सकता है।
इस पर गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर तालाब का पानी स्कूल से निकलवाने को कहा। इसके अलावा जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक स्कूल में मिट्टी डलवाकर जल भराव की समस्या को दूर करने को कहा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सेक्टरों में स्टिल्ट पार्किंग, श्रमिकों की बेटी की शादी पर दी जाने वाली शगुन राशि की अदायगी न होने, निजी विवाद, बिजली-पानी, पाइपलाइन डलवाने इत्यादि समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई। जिनका विस अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान किया व आश्वासन दिलाया कि जल्द ही बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगी और साथ ही पानी की समस्या भी दूर होगी।