Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparing for all seats for now; decision on an alliance will be taken at the appropriate time: Naveen

अभी सभी सीटों पर तैयारी, गठबंधन पर फैसला उचित समय पर करेंगे : नवीन

Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Preparing for all seats for now; decision on an alliance will be taken at the appropriate time: Naveen
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ी तो गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ेंगे
विज्ञापन

- नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आप सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस को भी ठहराया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने फिलहाल सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर रखी है। शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उचित समय पर फैसला लिया जाएगा। अभी पार्टी का ध्यान पंजाब में अपना संगठन और राजनीतिक ताकत बढ़ाने पर है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि पार्टी की स्थिति और मजबूत होती है तो गठबंधन के विकल्प पर भी आगे बढ़ा जा सकता है।
पंजाब के चुनाव पर चर्चा करते हुए नवीन ने कहा कि भाजपा फिलहाल सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। गठबंधन के बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। समय आने पर परिस्थितियों और पार्टी की ताकत को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। उनके इस बयान से साफ है कि भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया है।
विज्ञापन

नवीन ने पंजाब में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए भाजपा काम कर रही है लेकिन राज्य के भीतर कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। सरकार में जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की विफलताओं ने पंजाब में भाजपा के लिए राजनीतिक अवसर पैदा किए हैं। नवीन ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों दलों की सरकारों के कार्यकाल में युवा नशे की गिरफ्त में आए और महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार और महिलाओं की असुरक्षा गंभीर मुद्दे हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस और आप ने लोगों को भ्रम में रखा और युवाओं को नशे की ओर धकेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed