{"_id":"6a39a0f214c72a9d3505e67f","slug":"preparations-underway-to-open-8-cm-rise-schools-in-panchkula-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24067-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में 8 सीएम श्री स्कूल खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में 8 सीएम श्री स्कूल खोलने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पंचकूला में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और विद्यार्थियों को हाईटेक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सरकारी स्कूलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने पीएम श्री विद्यालयों के बाद अब जिले के आठ स्कूलों को ''सीएम श्री'' में बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। संभावना है कि छुट्टियों के बाद जिले के चारों ब्लॉकों में सीएम श्री स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। ये स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे सीएम श्री स्कूल आधुनिक सरकारी विद्यालय होंगे, जिन्हें केंद्र सरकार के पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इनमें शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी।
हर ब्लॉक में खुलेंगे दो-दो स्कूल, लागू होगा एचबीएसई पैटर्न
जिले के पंचकूला, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी ब्लॉक में दो-दो सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। इनमें एचबीएसई का पाठ्यक्रम लागू होगा, जिसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा को आधुनिक बनाना और शैक्षणिक स्तर को बेहतर करना है।
विज्ञापन
वर्तमान में पंचकूला जिले में बरवाला, मोरनी, पिंजौर, सेक्टर-20, सेक्टर-26 और नानकपुर में संस्कृति मॉडल स्कूल संचालित हैं। वहीं पिंजौर, बरवाला के बतौड़, मौली, संलेहड़ी, मोरनी और रायपुररानी के पीएम श्री स्कूलों को विशेष अनुदान मिलता है तथा हर पांच वर्ष में उनके आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं का उन्नयन किया जाता है।
पंचकूला के पीएम श्री स्कूलों में कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाओं और एनक्यूएएफ के तहत बैंकिंग, होटल मैनेजमेंट, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म सहित 12 ट्रेडों में कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी तरह की आधुनिक सुविधाएं सीएम श्री स्कूलों में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने दो महीने पहले की थी घोषणा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा ने दो महीने पहले पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर सीएम श्री स्कूल शुरू करने की घोषणा की थी। इन स्कूलों का पाठ्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार होगा। सरकार का उद्देश्य शिक्षा को हाईटेक बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रदेश की संस्कृति और इतिहास से भी परिचित कराना है।