फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations underway to hand over 11 HSVP sectors to the Municipal Corporation; all services to be brought under one roof.

Panchkula News: एचएसवीपी के 11 सेक्टर नगर निगम को सौंपने की तैयारी, सभी सेवाएं आएंगी एक छत के नीचे

Sun, 28 Jun 2026 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to hand over 11 HSVP sectors to the Municipal Corporation; all services to be brought under one roof.
मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी, मेयर बोले- जवाबदेही तय होने से विकास कार्यों में आएगी तेजी
विज्ञापन

एक सप्ताह में शुरू हो सकती है सेक्टर हस्तांतरण की प्रक्रिया
नगर निगम, एचएसवीपी समेत कई एजेंसियों के बीच खत्म होगा तालमेल का संकट
हर 15 दिन में देनी होगी निविदाओं और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
सेक्टर-5 का रखरखाव भी अगले दो महीने में संभालेगा नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के 11 सेक्टर जल्द ही नगर निगम पंचकूला के हवाले किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विभागों को निगम के अधीन लाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे शहर की नागरिक सेवाओं का संचालन एक ही प्राधिकरण के तहत होगा और विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर बना भ्रम समाप्त होने की उम्मीद है।
मेयर श्याम लाल बंसल ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर 11 एचएसवीपी सेक्टरों के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों के एक छत के नीचे आने से जवाबदेही तय होगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पंचकूला का नागरिक प्रशासन नगर निगम, एचएसवीपी, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग समेत कई एजेंसियों में बंटा हुआ है। इसके कारण सड़कों, पार्कों, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव को लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। आम लोगों को भी यह समझने में परेशानी होती है कि किस समस्या के लिए किस विभाग से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर के अनुसार सेक्टर-23, 24, 27, 28, 31, 32, एमडीसी-2, एमडीसी-3, एमडीसी-5, एमडीसी-6, एमडीसी-5बी, एमडीसी-5सी और सेक्टर-7 सहित एचएसवीपी के अधीन क्षेत्रों के हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार के औपचारिक प्रशासनिक आदेश जारी होना अभी शेष है।

हर 15 दिन में देनी होगी कार्य प्रगति रिपोर्ट
मेयर ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक विभाग को हर 15 दिन में जारी निविदाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी नागरिक अपनी अधिकांश समस्याएं लेकर नगर निगम पहुंचते हैं, जबकि कई सेवाएं अन्य विभागों के अधीन हैं। सभी विभागों के एकीकृत होने से शिकायतों का निपटारा अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। साथ ही सभी 20 वार्डों में विकास कार्यों में समानता सुनिश्चित होगी।

38 करोड़ से नालों के कार्य शुरू
मेयर ने बताया कि सेक्टर-1, 2, 4, 12 और 12-ए में नालों पर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की निविदा स्वीकृत हो चुकी है और कार्य शुरू कर दिया गया है। राजीव कॉलोनी में नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर और सेक्टर-18 में तीन नए नलकूप शुरू हो चुके हैं, जबकि सेक्टर-15 में तीन नए नलकूपों का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। वार्डों के अंतर्गत आने वाले गांवों में सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। बूंगा वाली सड़क का निर्माण जारी है।


सेक्टर-5 का जिम्मा भी संभालेगा निगम
मेयर ने कहा कि अगले दो महीने में सेक्टर-5 का संपूर्ण रखरखाव भी नगर निगम के अधीन आ जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सेक्टर का जिम्मा मिलने के 15 दिन के भीतर वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर मलबा और कचरे के ढेर हटाए जाएंगे तथा सिटी सेंटर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

कोट
कई एजेंसियों के होने से जनता को परेशानी होती है। सभी विभाग एक जगह आने से काम में तेजी आएगी और जवाबदेही भी तय होगी।
- श्याम लाल बंसल, मेयर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed