फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations to start the dilapidated civic facilities centers in the city

Panchkula News: शहर में बदहाल पड़े नागरिक सुविधा केंद्रों को शुरू करने की तैयारी

Fri, 28 Mar 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations to start the dilapidated civic facilities centers in the city
पंचकूला सेक्टर 10 में बना नागरिक सुविधा केंद्र।
अप्रैल में प्रस्ताव तैयार कर विभाग का इंजीनियरिंग विंग मंजूरी के लिए भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

एचएसवीपी ने अलग-अलग सेक्टर में बनाए थे नागरिक सुविधा केंद्र, एक की कीमत 24 लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में बदहाल नागरिक सुविधा केंद्रों को शुरू करने की तैयारी चल रही है। अप्रैल में इसकी मरम्मत और संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर एचएसवीपी का इंजीनियरिंग विंग मंजूरी के लिए भेजेगा। एचएसवीपी ने अलग-अलग सेक्टरों में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए थे। इनमें एक की कीमत 24 लाख रुपये है।
डेढ़ वर्ष से इन नागरिक सुविधा केंद्रों पर ताला लगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर में करीब नौ सुविधा केंद्र तैयार किए थे। फिलहाल ये केंद्र बदहाल पड़े हैं। इनकी खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूट गए हैं। इन केंद्रों को नगर निगम, एचएसवीपी या फिर निजी हाथों में चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह तय होते ही विभाग महज एक माह में बिजली-पानी के कनेक्शन का काम पूरा कर करेगा। यहां फर्नीचर भी लगवाए जाएंगे। पंचकूला सेक्टर-4, 7, 10, 15, 16, 17, 20, 25, एमडीसी सेक्टर-5 में नागरिक सुविधा केंद्र तैयार किए गए थे। एक की कीमत करीब 24 लाख रुपये है। इसमें एक किलोवाट के सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी
पेंशन बनवाने, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट संबंधी कार्य, आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने बारे, पैन नंबर आवेदन, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, बीमा की किश्त भरने, आयकर रिटर्न भरने सहित 26 तरह की सरकारी सेवाओं के अलावा निजी तौर पर केंद्र संचालक मोबाइल रिचार्ज करने सहित अन्य कार्य भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुनियादी सुविधाओं का इंतजार
नागरिक सुविधा केंद्र का ढांचा तैयार कर दिया है। पिछले डेढ़ साल से लोग यहां मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। सुविधा तो दूर इन केंद्रों में आजतक बिजली, पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। यहां बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई है।
-एसके नैयर, निवासी सेक्टर-15 पंचकूला।

केंद्रों में कोई मूलभूत सुविधा नहीं
नव निर्मित नागरिक सुविधा केंद्रों के लिए बनी इमारत गंदगी का अड्डा बन गई है। ढांचे के अलावा केंद्रों में कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। इमारत में लगे कांच भी टूटने लगे हैं। जो केंद्र नागरिकता की सुविधा के लिए बनाए थे, उनकी हालत खस्ता नजर आ रही है।

-सुनील जैन, स्थानीय निवासी

कोट
डेढ़ साल पहले शहर में नागरिक सुविधा केंद्र बना गए थे। इसे चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि इनका संचालन कौन करेगा। इसकी मंजूरी लिए प्रस्ताव तैयार कर अप्रैल में मुख्यालय भेजा जाएगा। -अशोक राणा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed