फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for oath ceremony for Sarpanches completed, Kejriwal will be the chief guest

Panchkula News: सरपंचों के लिए शपथ समारोह की तैयारियां पूरी, केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 08 Nov 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations for oath ceremony for Sarpanches completed, Kejriwal will be the chief guest
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को लुधियाना के पिंड धनांसू स्थित साइकिल वेली में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान नए चुने सरपंचों को शपथ दिलवाएंगे। शपथ समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पंचायत चुनाव में राज्यभर के 23 जिलों की 13,147 ग्राम पंचायतों में से 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को मुख्यमंत्री की ओर से शपथ दिलवाई जाएगी। बाकी चार जिलों श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों और 23 जिलों के 81,808 नए चुने पंचों को चार विधानसभा हलकों गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक के उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंचायत चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न से बिना हुए थे, ताकि गांवों को राजनीतिक गुटबाजी के प्रभाव से दूर रखा जा सके और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सके। राज्य सरकार ने सार्वजनिक हित में पार्टी के चुनाव चिह्न पर पंचायत चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। राज्य में 3,037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फिरोजपुर जिले में 336, गुरदासपुर में 335 और तरनतारन में 334 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए उचित इंतजाम किए हैं, क्योंकि इस कार्यक्रम में राज्यभर से हजारों पंचायत प्रतिनिधि और अन्य लोग भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed