फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for Mata ki Chowki and Night Bhandara on New Year

Panchkula News: नववर्ष पर माता की चौकी और रात्रि भंडारे की तैयारी

Thu, 01 Jan 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Mata ki Chowki and Night Bhandara on New Year
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े चंद्रहर्ष गोयल ने बताया कि समापन दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कथा का श्रवण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। चंद्रहर्ष गोयल ने आगे बताया कि नववर्ष के पावन अवसर पर मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि में भी विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed