{"_id":"60f340018ebc3e6d3c57b566","slug":"preparations-for-cabinet-expansion-manohar-took-the-sangh-into-confidence-panchkula-news-pkl420465926","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, मनोहर ने संघ को भी भरोसे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, मनोहर ने संघ को भी भरोसे में लिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल में दो नए मंत्री बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों का पत्ता पूर्व सरकार की तरह इस बार भी कटना तय है।
हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालात व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा दिग्गजों ने शुक्रवार रात नई दिल्ली में मैराथन मंथन किया। केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे। बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल व दो नए मंत्री बनाने का पूरा खाका तैयार किया गया। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडेवालान स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे और संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बातचीत की। संघ नेताओं के साथ भी मुख्यमंत्री ने नए मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर चर्चा की। इसमें नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री संघ कार्यालय से रात 11 बजे के बाद निकले। जजपा ने भाजपा नेतृत्व पर दबाव बनाया हुआ है कि मंत्रिमंडल में खाली दो पदों में से पार्टी कोटे का एक मंत्री जल्दी बनाएं। सरकार बने दो साल पूरा होने वाले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार वैसे भी समय की जरूरत है। जजपा में मंत्री बनने के इच्छुक विधायक लगातार पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं। देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम सहित अनेक विधायक मंत्री पद चाह रहे हैं।
विज्ञापन
जातीय समीकरण ध्यान में रखकर बनेगा नया मंत्रिमंडल
भाजपा कोटे से भी एक मंत्री बनना है। जिसे लेकर भी माथापच्ची हो रही है। भाजपा अपने कोटे के कुछ मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की तर्ज पर हटाकर नए चेहरों को मौका देने की भी तैयारी में है, जिसे लेकर पूरा होमवर्क किया जा रहा है। गठबंधन सरकार के पहले विस्तार व बदलाव में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी क्षेत्रीय क्षत्रप को नाराज नहीं करना चाहता। इसलिए सभी क्षेत्रों और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर नया मंत्रिमंडल तैयार किया जा रहा है।
विज भी दिल्ली गए
साथ ही किसान आंदोलन से निपटने की पुख्ता योजना बनाई जा रही है। नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। शनिवार को हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह भी शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं।