फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for big changes in schools, Chief Minister Mann called a meeting

स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी, मुख्यमंत्री मान ने बुलाई बैठक

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations for big changes in schools, Chief Minister Mann called a meeting
चंडीगढ़। पंजाब में स्कूली शिक्षा को लेकर राज्य सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले मशविरे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्कूलों में तैनात प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों की 7 मई को बैठक बुलाई है। इसमें शिक्षा मंत्री मीत हेयर के साथ विभाग के बड़े शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हाल ही में दिल्ली के स्कूलों का दौरा किया था और पंजाब में दिल्ली मॉडल के कार्यान्वयन के बारे में बताया था। सरकार अब पंजाब के स्कूल दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार की तरह अब पंजाब सरकार भी शिक्षा बजट में वृद्धि की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से दिल्ली के शिक्षा मॉडल को बेहतर बताया गया है। इसके पीछे की बड़ी यह है कि देश में सबसे अधिक दिल्ली सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है। अब तक छह साल में 37,000 कक्षाओं की दिल्ली के स्कूलों में वृद्धि की जा चुकी है। दूसरे राज्यों के मुकाबले दिल्ली के स्कूल आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे सकें इसके लिए शिक्षकों को विदेश में प्रशिक्षण दिलाया जाता है।
विज्ञापन

जवाबदेह होगा विद्यालय प्रशासन
दिल्ली शिक्षा मॉडल में विद्यालय प्रशासन को जवाबदेह बनाया गया है। इसी तर्ज पर अब पंजाब के स्कूलों में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में स्थानीय स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी, जो किसी भी तरह के हालात के प्रति जवाबदेह होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पीनेस पाठ्यक्रम होगा शुरू
स्कूली शिक्षा में बड़े बदलाव के तहत पाठ्यक्रम में भी बदलाव किए जाएंगे। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों में समस्या समाधान और विचार क्षमताओं को विकसित करने के लिए उद्यमशीलता पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा।

पंजाब सरकार की प्राथमिकता सूची में शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल हैं। दिल्ली दौरे की समीक्षा के बाद अब पंजाब में धरातल पर वस्तुएं उतरनी शुरू हो गई हैं। जल्द ही पंजाब के स्कूलों में बदलाव नजर आने लगेंगे।
- गुरमीत सिंह मीत हेयर, शिक्षा मंत्री, पंजाब सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed