{"_id":"60ba4d878ebc3ee4a415434e","slug":"preparation-to-appoint-1432-clerks-included-in-the-waiting-list-panchkula-news-pkl4155813165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतीक्षा सूची में शामिल १४३२ क्लर्क को नियुिक्त देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतीक्षा सूची में शामिल १४३२ क्लर्क को नियुिक्त देने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रतीक्षा सूची में शामिल 1432 चयनित क्लर्क को जल्द नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से क्लर्क के खाली पदों का ब्योरा मांगा है। विभागों को 11 जून तक सामान्य प्रशासन विभाग को यह जानकारी मुहैया करवानी होगी कि क्लर्क के कितने पद चयनित अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने व ज्वाइन करने के बाद त्यागपत्र देने से खाली हुए हैं।
मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अभी तक 48 विभागों, बोर्ड, निगमों ने इस संबंध में जानकारी मुहैया नहीं कराई है। नई तय सीमा के भीतर सभी जरूरी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग की सामान्य सेवाएं शाखा-1 को भेज दें।
2019 में निकाली गई क्लर्क भर्ती के पूरा होने के बाद चार मार्च 2021 को भी सभी विभागों से क्लर्क के खाली पदों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन उसे अब तक मुहैया नहीं कराया गया। कुछ ही विभागों, बोर्ड, निगमों ने जानकारी दी है। मांगी गई जानकारी प्राथमिकता के आधार पर भेजी जाए ताकि प्रतीक्षा सूची में शामिल चयनित क्लर्क को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
रिजल्ट आने के 8 महीने बाद जारी हुई प्रतीक्षा सूची
मई 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती निकाली थी। सितंबर 2020 में परिणाम आया, लेकिन रिजल्ट के साथ प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की गई। चयनित अभ्यर्थियों के बार-बार आयोग के चक्कर लगाने पर 8 महीनों बाद 17 मई 2021 को सूची जारी हुई। अब चयनित क्लर्क को केवल विभाग ही आवंटित होने हैं। प्रतीक्षा सूची में शामिल 1432 चयनित क्लर्क ने विभिन्न माध्यम से बार-बार अपनी बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाई है। चयनित क्लर्क ने मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में कहा था कि उन्हें जल्द नियुक्ति दें ताकि बेरोजगारी दूर हो और वे महामारी के दौर में अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके बाद ही नियुक्ति देने को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय हरकत में आया है।