फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: The state's first sports injury and rehabilitation center will be ready in five months, the center is being prepared for the players at Tau Devi Lal Stadium in Panchkula.

तैयारी : पांच माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का पहला खेल चोट एवं पुनर्वास केंद्र, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा है केंद्र

Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparation: The state's first sports injury and rehabilitation center will be ready in five months, the center is being prepared for the players at Tau Devi Lal Stadium in Panchkula.
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राज्य का पहला खेलचोट एवं पुनर्वास केंद्र तैयार किया जा रहा है। यह सेंटर फरवरी 2022 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी हरियाणा खेल एवं युवा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दी। इस सेंटर के स्थापित होने से स्पोर्ट्स ग्राउंड में चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। राज्यमंत्री स्टेडियम में गुजरात खेल विभाग के कोचों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। गुजरात का प्रतिनिधि मंडल राज्य में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध खेलकूद के ढांचे के साथ-साथ प्रशिक्षण, डाइट, खेल नीति आदि का अध्ययन करने के लिए हरियाणा दौरे पर है। इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह, पूर्व भारतीय बालीबॉल कप्तान अमिर सिंह व पूर्व बालीबॉल कोच ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मैदान तक लेकर आना सबसे अहम
गुजरात से आए प्रतिनिधि मंडल से बातचीत में संदीप सिंह ने कहा कि खेलो में बेहतर ढांचा व खेल नीति केसाथ-साथ खिलाड़ियों को मैदान तक लेकर आना सबसे अहम है। हरियाणा खेल विभाग द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है जो सदैव खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ मेंटल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि वे खेलों के दौरान किसी भी दबाव में न आएं।
विज्ञापन

राज्य में चार नए सेंटर खोलने की योजना
संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में चार नए खेलचोट एवं पुनर्वास सेंटर खोले जाने हैं। पंचकूला में खेल पुनर्वास सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसे खेलो इंडिया गेम्स से पहले शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चोट खेलों का एक हिस्सा है, परंतु चोट की वजह से कुछ खिलाड़ी अपने खेल को जारी नहीं रख पाते। कुछ खिलाड़ियों को तो चोट का इलाज करवाने के लिए दूसरे देशों में भी जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि खेलचोट एवं पुनर्वास सेंटर के हरियाणा में स्थापित होने से खिलाड़ी राज्य में ही चोट से उभर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 कोचों की होगी भर्ती
खेल राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों को उच्चस्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न खेलों के 533 कोच हैं और 200 नए कोचों की भर्ती जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा शुरू से ही बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिये प्रदेशभर में करीब 1000 स्पोर्ट्स नर्सरी खोली जा रही है। संदीप सिंह ने बताया कि पैरा ओलंपिक्स में हरियाणा के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान में 19 सितंबर को गुरुग्राम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed