{"_id":"6210019a9ba46212276f69cc","slug":"preparation-road-construction-work-will-be-done-from-mallah-mod-to-kalka-mahamai-temple-soon-deputy-chief-minister-pkl-office-news-pkl4424499116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : मल्लाह मोड़ से कालका महामाई मंदिर तक जल्द होगा सड़क निर्माण कार्य : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : मल्लाह मोड़ से कालका महामाई मंदिर तक जल्द होगा सड़क निर्माण कार्य : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि पंचकूला को अगर स्वच्छता सर्वेक्षण में सारे देश में बेहतर रैंक हासिल करना है तो शहर के सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सिहाग ने कहा कि नगर निगम या दूसरे सरकारी महकमे अकेले कुछ नहीं कर सकते, सबके सक्रिय सहयोग व भागीदारी से ही शहर को साफ स्वच्छ व सुंदर रखा जा सकता है।
अगर पंचकूला को देश भर में हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे में टॉप-50 शहरों में स्थान हासिल करना है, तो शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों, शिक्षण संस्थानों, एनजीओ व आम नागरिकों को मिलकर सफाई अभियान चलाना होगा। जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि जिला पंचकूला जजपा ने फैसला किया है कि जजपा अपने राजनीतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाए।
इसलिए शहरी जजपा पंचकूला के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेक्टर-5 यवनिका पार्क में 20 फरवरी को प्रात: 8 बजे एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे, जिसमें पार्क में बिखरे पॉलिथीन लिफाफों व प्लास्टिक वेस्ट को उठाया जाएगा। ओपी सिहाग का कहना है कि इस अभियान में अन्य संस्थाओं को भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।