फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Road construction work will be done from Mallah Mod to Kalka Mahamai temple soon: Deputy Chief Minister

तैयारी : मल्लाह मोड़ से कालका महामाई मंदिर तक जल्द होगा सड़क निर्माण कार्य : उपमुख्यमंत्री

Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Road construction work will be done from Mallah Mod to Kalka Mahamai temple soon: Deputy Chief Minister
पंचकूला/पिंजौर। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कालका हलके में अनेक विकास कार्यों को शुरू किया गया है। इसमें मल्लाह मोड़ से कालका महामाई मंदिर से हिमाचल तक सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। जेजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम लाल अग्रवाल, ब्लॉक प्रधान कपिल अग्रवाल ने रायपुररानी गांव में सीवर सिस्टम, मुनादनगर बाईपास निकालने सहित अनेक समस्याओं से अवगत करवाया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कालका हलके के विकास के लिए सड़कों, गलियों, डंगों, कम्युनिटी सेंटर, पानी और बिजली के प्रबंध के लिए व अन्य विकास से संबंधित जो भी कार्य भेजे थे, उन्हें तत्काल संबंधित विभागों को भेजा जा चुका है, जिसमें काफी कार्यों को शुरू करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं काफी कार्यों की सरकार से अनुमति मिल चुकी है, वे कार्य भी जल्द शुरू करवा दिए जाएंगे। जेजेपी ने कालका, पिंजौर, मोरनी व रायपुररानी ब्लॉक के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है, जिससे कालका हलका में जेजेपी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा द्वारा रखी गई कालका वासियों की सभी समस्याओं को उन्होंने सदैव प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा के आवास पर उनकी भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान परिवार को शुभकामनाएं दी। भाग सिंह दमदमा और जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने दुष्यंत चौटाला को भारत माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा, जेजेपी किसान सेल जिला प्रधान बलकार सिंह ठरवा, बीसी सेल प्रधान पवन दंदलावड, प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां, पंचकूला एमसी सुशील गर्ग, राजेश निषाद, ब्लाक प्रधान पिंजौर निर्मल नानकपुर, मोरनी ब्लाक प्रधान बलदेव राणा गवाही, एससी सेल जिला अध्यक्ष अमित सोनकर, प्रदेश सचिव बलवंत नालाघट, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष केसी भारद्वाज, जिला प्रवक्ता जोरा सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा, व्यापार सेल जिला अध्यक्ष ललित जैन, जिला महासचिव माम चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजिंदर लेही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed