फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Panchkula will be included in 100 smart cities of the country: Speaker

तैयारी : पंचकूला को देश की 100 स्मार्ट सिटी में किया जाएगा शामिल : स्पीकर

Fri, 25 Feb 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Panchkula will be included in 100 smart cities of the country: Speaker
पंचकूला। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि पंचकूला को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के साथ-साथ देश के पहले 100 स्मार्ट सिटी में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सात सरोकार को आत्मसात कर आदर्श शहर बनाने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि पंचकूला को प्रदूषण, पॉलिथीन, ड्रग, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डॉग, अतिक्रमण और स्लम मुक्त बनाने में शहरवासियों की भूमिका आवश्यक है। वे इस संबंध में अपनी राय ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं।
विज्ञापन

घग्गर के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई योजना
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला से होकर बहने वाली घग्गर नदी के सौंदर्यीकरण के लिए एक योजना बनाई जा रही है। इसके तहत घग्गर को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ नदी के साथ लगते क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घग्गर नदी के किनारे लगती 100 एकड़ भूमि पर ऑक्सीवन स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाया जाएगा। इस ऑक्सीवन में एक कॉफी हाउस और रेस्टारेंट बनाने की भी योजना है। इसके अलावा करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से माता मनसा देवी कांप्लेक्स से गुजरने वाले ड्रेन की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ-साथ सेक्टर 12ए में ड्रेन की साफ सफाई के लिए भी एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कोट में शीघ्र तैयार होगी नंदीशाला
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला को लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा गांव कोट में नंदीशाला का निर्माण किया जा रहा है, ताकि शहर में लावारिस घूम रहे नंदियों को पकड़कर वहां रखा जा सके। इसके अलावा नगर निगम को गोचरांद भूमि पर नई गोशाला स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए भी कहा गया है।

अतिक्रमण के विरुद्ध चलेगा व्यापक अभियान
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुराने अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नए अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश हैं कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद वहां दोबारा अतिक्रमण ना हो। इसके अलावा पंचकूला डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी अवैध अतिक्रमण के मामलों की नियमित तौर पर समीक्षा करेगी, ताकि पंचकूला को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed