{"_id":"613bbec78ebc3e74e856edbf","slug":"preparation-efforts-are-being-made-to-build-a-new-building-of-the-legislative-assembly-gyan-chand-at-present-there-is-a-seating-arrangement-for-90-mlas-pkl-office-news-pkl426360779","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : विधानसभा का नया भवन बनाने के किए जा रहे हैं प्रयास : ज्ञानचंद, वर्तमान में 90 विधायकों के बैठने की है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : विधानसभा का नया भवन बनाने के किए जा रहे हैं प्रयास : ज्ञानचंद, वर्तमान में 90 विधायकों के बैठने की है व्यवस्था
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में 90 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। प्रस्तावित परिसीमन के पश्चात यह संख्या कम से कम 25 और अधिकतम 35 तक बढ़ सकती है। इस स्थिति में आने वाले नए विधायकों के लिए नए भवन की आवश्यकता महसूस हो रही है। वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनाने की आवश्यकता है। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि विधानसभा के लिए आवश्यक सभी जरूरतों को पूरा किया जा सके। वह सेक्टर-2 में रक्तदान शिविर का उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गुप्ता ने कहा कि मौजूदा विधानसभा परिसर के समीप नए भवन के निर्माण को लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस विषय पर सकारात्मक विचार प्रकट कर गृह मंत्री को अपनी सिफारिश भेजी है कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनना चाहिए, ताकि आज के तकनीकी युग की कार्यशैली के हिसाब से वह सभी आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।
पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में गुप्ता ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी को पहले ही प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया जा चुका है। प्राधिकरण व निगम द्वारा शहर में अनेक विकासात्मक कार्य करवाए जा रहे हैं। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पंचकूला को साफ-सुथरा और हरा-भरा रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।