फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: CNG pump will open in the city, industrial area is in phase two preparations to be installed

तैयारी : शहर में खुलेगा सीएनजी पंप, औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में है स्थापित करने की तैयारी

Sat, 06 Nov 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation: CNG pump will open in the city, industrial area is in phase two preparations to be installed
पंचकूला। शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उनको जल्द ही शहर में सीएनजी पंप की सुविधा मिलेगी। नगर निगम पंचकूला के पास औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 से एक पेट्रोलियम कंपनी ने सीएनजी की एनओसी के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्लानिंग सही नहीं होने की वजह से नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने नए सिरे से प्लान बनाने का निर्देश दिया है। प्लानिंग नए सिरे से मिलते ही कंपनी को सीएनजी की मंजूरी निगम की तरफ से मिल जाएगी। इसकी पुष्टि एक्सईएन संजीव गुप्ता ने की है।
विज्ञापन

पंचकूला में सीएनजी पंप शुरू करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर मशीनें इंस्टॉल कर दी गईं थीं, लेकिन लाइन को सड़क के साथ बिछाने की फाइल को क्लीयरेंस नहीं मिल रही थी। शहर का अंदरूनी एरिया एचएसवीपी से नगर निगम में ट्रांसफर हो चुका है। अब निगम से एनओसी मिलने के बाद ही शहर के पेट्रोल पंपों को कनेक्शन मिलेगा। शहर में करीब 21 पेट्रोल पंप हैं। ये सभी सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 8, 14, 16, 20, 25, 26, 27, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2, एमडीसी सेक्टर-3, 5 में स्थित हैं।
विज्ञापन

सीएनजी के वाहनों के प्रति बढ़ा रुझान
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोगों का रुझान सीएनजी वाहनों की तरफ बढ़ता जा रहा है। पंचकूला के ऑटो चालक सीएनजी ऑटो लेकर खुश हैं, क्योंकि इसकी माइलेज अच्छी है। पहले जहां उन्हें डीजल ऑटो में 25-30 का माइलेज मिलता था, अब सीएनजी ऑटो से 35 से 40 का माइलेज मिल रहा है। वहीं डीजल और सीएनजीर के रेट में भी 25 से 28 रुपये का फर्क है। बता दें कि पंचकूला के शहरी क्षेत्र में अभी तक सीएनजी पंप नहीं है, जिसके चलते यहां के सीएनजी ऑटो चालकों को सीएनजी के लिए चंडीगढ़, मनीमाजरा व जीरकपुर जाना पड़ता है। इसलिए यहां 60 फीसदी डीजल ऑटो चलते हैं। डीजल ऑटो शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण करते हैं, पंचकूला में सीएनजी पंप खुलने के बाद इन्हें बंद किया जा सकेगा। इससे प्रदूषण कम होगा। इसके अलावा गाड़ियां भी सीएनजी होंगी। दरअसल पंचकूला में हर साल पांच हजार प्राइवेट व्हीकल्स और आठ सौ से ज्यादा कामर्शियल व्हीकल्स रजिस्टर्ड होते हैं। पंचकूला में 10 साल में 70 हजार के करीब व्हीकल्स रजिस्टर्ड हुए हैं। ये आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसलिए सीएनजी बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल से ऑटो चला रहा हूं, लेेकिन पिछले दो साल से सीएनजी ऑटो लेने के बाद राहत में हूं। क्योंकि माइलेज और रेट दोनों में फर्क है। वहीं प्रदूषण से भी राहत है, लेकिन सीएनजी भरवाने के लिए मनीमाजरा, आईटीपार्क, जीरकपुर पटियाला रोड व चंडीगढ़ जाना पड़ता है, यह सुविधा पंचकूला शहरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर मिलने लगे तो काफी राहत मिल जाएगी। - श्रीपाल, ऑटो चालक पंचकूला।
डीजल का रेट लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सीएनजी ऑटो एक बेहतर विकल्प है। एक साल से सीएनजी ऑटो चला रहा हूं। खरीदते समय थोड़ा महंगा लगा, लेकिन अब राहत है। एक तो हम पर्यावरण को बचा रहा हैं और दूसरा सफर भी सस्ता है। पहले जहां 85 से 90 रुपये में डीजल ऑटो से 25 किमी का सफर तय करते थे, अब एक साल बाद महज 65 रुपये में 30 से 35 किमी का सफर तय करते हैं। - मुकेश, ऑटो चालक पंचकूला।

डीजल से सीएनजी की तरफ ग्राहकों का रुझान बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह सरकार द्वारा डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना और डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि करना है। 12 माह में सीएनजी ऑटो की सेल 70 से 80 फीसदी बढ़ी है। वहीं सीएनजी वाहनों से प्रदूषण पर लगाम लगाया जा सकता है। - हर्ष गोयल, मालिक सगज ऑटो मोबाइल इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed