फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Ambala Railway Division will handle station arrangements in the new financial year, IRSD will handover all services to Railways by March 31, 2022

तैयारी : नए वित्तवर्ष में अंबाला रेल मंडल संभालेगा स्टेशन की व्यवस्थाएं, 31 मार्च 2022 तक आईआरएसडी सारी सेवाएं रेलवे को करेगा हैंडओवर

Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Ambala Railway Division will handle station arrangements in the new financial year, IRSD will handover all services to Railways by March 31, 2022
पंचकूला। वित्तवर्ष 2022-23 से रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी अंबाला रेल मंडल के हाथों में आ जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा रेल यात्रियों को मिलेगा। पार्किंग, प्लेटफार्म टिकट, खानपान सेवाओं, विज्ञापन, साफ-सफाई, साज-सज्जा, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क, विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईआरएसडीसी) से रेलवे के हाथों में 31 मार्च 2022 तक आ जाएगा। सेवाओं के स्थानांतरण की कागजी कार्रवाई 15 जनवरी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन का विकास रेलवे कराएगा
21 मार्च 2019 से रेलवे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री और ट्रेनों के संचालन का काम देख रहा है। स्टेशन की अन्य जिम्मेदारियां आईआरएसडीसी की थी। रेल मंत्रालय ने फिर रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य रेलवे मंडलों को सौंप दिया है। अब आईआरएसडीसी से स्टेशनों की विकास से जुडे़ काम लेने के बाद अंबाला मंडल ही स्टेशनों का विकास और सौंदर्यीकरण करेगा। स्टेशनों के विकास के जितने भी प्रोजेक्ट हैं, वह आईआरएसडीसी रेलवे मंडल को सौंपेगा। अन्य ठेके भी रेल मंडल ही देखेगा।
विज्ञापन

6 से 8 गुना कम हो जाएगा
1 अप्रैल 2022 से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पार्किंग दर (वाहन, कार, ऑटो, साइकिल) 6 से 8 गुना कम हो जाएगा। 31 मार्च से अंबाला मंडल की तरफ से रेलवे के पुराने पार्किंग रेट फिर से लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च के बाद साइकिल पांच रुपये, अभी चार घंटे के लिए पांच रुपये, 4-12 घंटे के 10 रुपये, 12-24 घंटे के 15 रुपये
31 मार्च के बाद स्कूटर-बाइक 10 रुपये, अभी दो घंटे के लिए 15 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 10 रुपये (कुल 235 रुपये प्रतिदिन)
31 मार्च के बाद कार-जीप 20 रुपये, अभी दो घंटे के लिए 30 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 15 रुपये (कुल 360 रुपये प्रतिदिन)
31 मार्च तक आईआरएसडीसी को अंबाला रेल मंडल को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के सारे चार्ज हैंडओवर करना है। वहीं रेलवे के पास पार्किंग की जिम्मेदारी आते ही पुराने निर्धारित रेट के अनुसार स्टेशन के पार्किंग रेट कर दिए जाएंगे। - जीएम सिंह, डीआरएम अंबाला डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed