फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pratap Bajwa should apologize for his remarks against Punjab Police: AAP

पंजाब पुलिस के खिलाफ टिप्पणी के लिए प्रताप बाजवा मांगें माफी : आप

Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pratap Bajwa should apologize for his remarks against Punjab Police: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की कड़ी निंदा की है। आप ने उनके बयान को न केवल पुलिस बल का अपमान बताया, बल्कि उन लोगों का मनोबल गिराने का भी बताया जो पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए रोज अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन

रविवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि बाजवा इस बयान के लिए माफी मांगें या फिर अगर वह वास्तव में मानते हैं कि पूरी पुलिस फोर्स भ्रष्ट है, तो उन्हें तुरंत अपनी पुलिस सुरक्षा छोड़ देनी चाहिए। गर्ग ने कहा कि बाजवा ने आरोप लगाया था कि वर्तमान पंजाब पुलिस पूरी तरह से भ्रष्ट हो गई है, इसलिए पूरे पुलिस बल को खत्म कर पुनर्निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि राजनीति सहित हर क्षेत्र में अच्छे और बुरे तत्व होते हैं, लेकिन पूरे पुलिस बल को भ्रष्ट बताना आलोचना नहीं है, बल्कि यह हजारों बहादुर और ईमानदार अधिकारियों के मनोबल पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed