{"_id":"6a457cce3f8b54964c07555f","slug":"power-outage-at-civil-hospital-lasts-two-hours-several-major-surgeries-postponed-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24119-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में दो घंटे बिजली ठप, कई मेजर सर्जरियां टलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में दो घंटे बिजली ठप, कई मेजर सर्जरियां टलीं
विज्ञापन
कम वोल्टेज के कारण जनरेटर भी बेअसर, ओटी के बाहर मरीजों को करना पड़ा इंतजार
गॉल ब्लैडर, दूरबीन विधि और ईएनटी के कई ऑपरेशन टाले गए
वार्डों में अंधेरा, पंखे-कूलर बंद होने से मरीज परेशान
दोपहर तक केवल दो मेजर ऑपरेशन ही हो सके
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में बुधवार को करीब दो घंटे बिजली ठप रहने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण कई सर्जरी टालनी पड़ीं। ऑपरेशन थिएटर में निर्धारित गॉल ब्लैडर, दूरबीन विधि और ईएनटी से जुड़े कई ऑपरेशन नहीं हो सके, जबकि वार्डों में अंधेरा और गर्मी के कारण मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में सुबह से ही मेजर और माइनर सर्जरी के लिए मरीज पहुंचने लगे थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चलाए, लेकिन लगातार कम-ज्यादा हो रहे वोल्टेज के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। तीसरी मंजिल स्थित ऑपरेशन थिएटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
वार्डों में बढ़ी परेशानी
बिजली गुल होने से वार्डों और बरामदों में अंधेरा छा गया। पंखे और कूलर बंद होने से मरीजों तथा उनके परिजनों को गर्मी झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही कम वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई थी, जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा।
विज्ञापन
टेस्ट कराने के बाद भी नहीं हो सके ऑपरेशन
कई मरीजों ने बताया कि वे पहले ही सभी जरूरी जांचें करवा चुके थे और निर्धारित समय पर सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन बिजली समस्या के कारण उनकी रिपोर्ट की प्रक्रिया और ऑपरेशन प्रभावित हो गए। अधिकांश मरीजों को नई तारीख देकर अगले दिन बुलाया गया है। सर्जरी विभाग के डॉ. साहिल बंसल ने बताया कि सामान्य दिनों में पांच से छह मेजर ऑपरेशन होते हैं, लेकिन बुधवार को बिजली समस्या के कारण दोपहर तक केवल दो ऑपरेशन ही हो पाए। इनमें गॉल ब्लैडर और दूरबीन विधि से किए गए ऑपरेशन शामिल हैं। ईएनटी विभाग के माइनर ऑपरेशन अब नई तारीख पर किए जाएंगे।
मरीजों का दर्द
पिंजौर निवासी पूजा ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर तीसरी बार अस्पताल आई हैं। उनकी मां शुगर की मरीज हैं, लेकिन बिजली समस्या के कारण डॉक्टर ने इंतजार करने को कहा।
मोरनी निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को गॉल ब्लैडर की पथरी है। सुबह से इंतजार के बाद भी वोल्टेज की समस्या के कारण सर्जरी नहीं हो सकी।
कालका निवासी महेश ने बताया कि ऑपरेशन की तारीख के लिए ओपीडी से सर्जरी विभाग भेजा गया था, लेकिन बिजली बाधित होने से प्रक्रिया प्रभावित हुई।
परमाणु निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पत्नी की गॉल ब्लैडर सर्जरी के लिए जांच करवाने पहुंचे थे। जांच के बाद रिपोर्ट दिखाने और आगे की तारीख लेने के लिए कहा गया है।