फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Potholes on the roads becoming the reason for accidents in the rain

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बारिश में हादसों की वजह बन रहे सड़कों पर बने गड्ढे

Sun, 05 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads becoming the reason for accidents in the rain
चंडीगढ़। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश भर में सामने आ रहे जल भराव के मामलों पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि बारिश ने एक बार फिर गठबंधन सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी। जलभराव और सड़कों की खस्ता हालत का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जलमग्न सड़कों पर बने भ्रष्टाचार के गड्ढे हादसों की वजह बन रहे हैं। हिसार, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर पंचकूला तक हर इलाके में गलियां, नदियों में तब्दील हो गई हैं और सड़कें तालाब बन चुकी हैं।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर बारिश के बाद सीवरेज व्यवस्था ठप होना और जलभराव आम समस्या बन गई है। इसका असर सिर्फ आम जनजीवन ही नहीं, बल्कि लोगों के कारोबार व स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ओवरफ्लो सीवर का पानी हादसों के साथ बीमारियों को भी न्योता दे रहा है। जलभराव और सड़कों की खस्ता हालत के प्रति सरकार व प्रशासन का रवैया कितना नकारात्मक है, इसका अंदाजा जींद से भाजपा विधायक के बयान से लगाया जा सकता है। हुड्डा ने कहा कि कई इलाकों में ज्यादा बारिश की वजह से किसानों की फसलें भी खराब हुई हैं। अकेले रोहतक में 1500 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। विपक्ष ने कई बार सरकार के सामने पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। सरकार ने विधानसभा में गिरदावरी व मुआवजे की हामी भरी थी, लेकिन अब तक किसी किसान को मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed