फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Postmortem of the carpenter's body was done, samples were sent to Madhuban for investigation

Panchkula News: कारपेंटर के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जांच के लिए सैंपल भेजे मधुबन

Sat, 08 Mar 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 08 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of the carpenter's body was done, samples were sent to Madhuban for investigation
सेक्टर 6 अस्पताल में मोर्चरी के बाहर रिंकू की पत्नी और परिजन।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मौली पिंड निवासी कारपेंटर रिंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बिसरा रिपोर्ट के साथ सैंपल जांच के लिए मधुबन करनाल भेज दिए हैं। शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इस मामले में हत्या के आरोप लगाए हैं। इस मामले में सेक्टर-7 पुलिस की ने ठेकेदार समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था।

सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजवीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंकू के साथ काम करने वाले ठेकेदार हरदीप और उसके भाई गुरदीप समेत कई संदिग्धों से पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इन लोगों का मोबाइल नंबर और घर का पता नोट किया गया है। इसके अलावा रिंकू के साथ उस टाइम कौन-कौन मौके पर मौजूद था और लड़ाई के कारण के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


घर का इकलौता बेटा था रिंकू
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिंकू के पिता ने इंदर पाल ने बताया कि वह घर का इकलौता बेटा था। तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद वह कमाने पंचकूला आया था। रिंकू के जानकार वीरपाल ने कहा कि पुलिस जांच ठीक से नहीं कर रही है। रिंकू ने फोन पर उसे ठेकेदार के साथ लड़ाई की बात बताई थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed