{"_id":"6a4abbdbbbaae6bc28028a9d","slug":"post-mortems-conducted-on-both-youths-in-the-double-murder-case-bodies-handed-over-to-their-families-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138352-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दोहरे हत्याकांड में दोनों युवकों का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दोहरे हत्याकांड में दोनों युवकों का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपे शव
विज्ञापन
सेक्टर-19 में नामकरण समारोह के दौरान हुई थी खूनी भिड़ंत, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
संजीत और अर्जुन की हत्या के मामले में अलग-अलग केस दर्ज
कई संभावित ठिकानों पर दबिश, संदिग्धों से पूछताछ जारी
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में नामकरण समारोह के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में रविवार को पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान सेक्टर-19 निवासी संजीत और खड़क मंगोली निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात सेक्टर-19 में नवजात बच्चे की छठी और नामकरण समारोह के दौरान संजीत और अर्जुन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष कार्यक्रम स्थल से निकलकर सीआईडी मोड़ की ओर पहुंच गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अर्जुन ट्रक यूनियन की पार्किंग में खड़े एक ट्रक में जाकर छिप गया था। संजीत अपने साथियों के साथ उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच दोबारा भिड़ंत हो गई। इसी दौरान अर्जुन ने कथित रूप से तेजधार हथियार से संजीत की छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद संजीत के साथ मौजूद युवकों ने अर्जुन को पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण अर्जुन ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। संजीत को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार सुबह पुलिस ने सीआईडी मोड़ के पास रेलवे लाइन से सटी ट्रक पार्किंग से अर्जुन का शव बरामद किया था।
घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग हत्या के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।