फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Portion of flyover in Panchkula washed away due to heavy rainfall

Panchkula Weather Update: भारी बरसात के कारण बहा फ्लाईओवर का हिस्सा, सड़क पर आई दरारें

Tue, 11 Jul 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:33 AM IST
सार

पंचकूला में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। डिवाइडर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण ड्रेनेज सिस्टम भी फेल होता नजर आ रहा है। बारिश के कारण रोडवेज ने भी बसों के पहिये रोक दिए हैं। साथ ही उद्योगों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Portion of flyover in Panchkula washed away due to heavy rainfall
पंचकूला में फ्लाईओवर का हिस्सा बहा। - फोटो : ANI

विस्तार

भारी बारिश के कारण पंचकूला में बने एक फ्लाईओवर का एक हिस्सा बह गया। सड़क पर कई जगह दरारें भी देखी गईं।
विज्ञापन

 

पंचकूला में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। डिवाइडर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा, जो लोग घरों से बाहर निकले भी तो उनके वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वहीं, बारिश के कारण रोडवेज ने भी बसों के पहिये रोक दिए हैं। साथ ही उद्योगों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कर्मचारी और मजदूर कंपनियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

शनिवार अल सुबह से शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया है। शहर में मकान गिरने, सड़कें बह जाने और रास्ते बंद होने की काफी घटनाएं हुई। सड़क पर पानी इतना बढ़ गया कि गाड़ियां चल नहीं पा रही। सेक्टर-19 अंडरपास भी पानी से लबालब भर गया है।

हरियाणा रोडवेज की सेवाएं भी हुई बाधित
तीन दिन से हो रही बारिश का असर हरियाणा रोडवेज की परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या जीरकपुर और डेराबस्सी में आ रही है। पानी ज्यादा भरा होने के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। अंबाला में पानी भरा होने के कारण कई बसों की सेवाओं को अल्पकाल के लिए रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed