फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Portal opened till 19 to provide machines on subsidy to farmers

Panchkula News: किसानों को सब्सिडी पर मशीनें मुहैया कराने के लिए 19 तक पोर्टल खोला

Fri, 13 Sep 2024 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Portal opened till 19 to provide machines on subsidy to farmers
चंडीगढ़। पराली प्रबंधन की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बार फिर अहम कदम उठाया है। सरकार ने किसानों को पराली के निस्तारण के लिए सब्सिडी पर मशीनें उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। यह पोर्टल 19 सितंबर की शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। सब्सिडी पर पराली प्रबंधन के लिए मशीनें लेने के लिए किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर सरकार की ओर से उपलब्ध रियायतों का लाभ उठा सकते हैं। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्य के किसानों के लिए फसली अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य के किसान अब 19 सितंबर शाम 5 बजे तक agrimachinerypb.com पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने राज्य के किसानों से फसली अवशेष मशीनरी पर सब्सिडी का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान फसली अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब तक किसानों, सहकारी समितियों और पंचायतों से 21,830 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कृषि विभाग ने अब तक 13,107 सीआरएम मशीनों के लिए 7,832 मंजूरी पत्र जारी किए हैं और किसानों ने 5,833 सीआरएम मशीनें खरीदी हैं।
विज्ञापन

अकेले किसान को 50 फीसदी छूट पर मशीनें देगी सरकार
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि सरकार व्यक्तिगत किसानों को सीआरएम मशीनों की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी और किसान समूहों, सहकारी समितियों और ग्राम पंचायतों को 80 फीसदी सब्सिडी की सुविधा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों को सब्सिडी पर सीआरएम मशीनें उपलब्ध कराने और राज्य में पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए यह फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed