फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pollution of cities will be reduced through electric buses

इलेक्ट्रिक बसों के जरिये कम किया जाएगा शहरों का प्रदूषण

Mon, 21 Feb 2022 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pollution of cities will be reduced through electric buses
चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुईं नजर आएंगी। सरकार ने एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए इन बसों के संचालन का फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सभी शहरी निकायों से इलेक्ट्रिक बसों की मांग मांगी है। मांग के हिसाब से ही निकायों को बसें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड ने विभाग को 50 बसों की मांग भेज दी है। अन्य निकायों से अभी तक बसों की मांग नहीं आई है। शुरू में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़ इत्यादि शहरों से इलेक्ट्रिक बसों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। निकायों की मांग के अनुसार विभाग बसें मुहैया कराएगा। पायलट प्रोजेक्ट में उन शहरों पर खास फोकस रहेगा, जिनमें औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं व वायु गुणवत्ता सूचकांक तय सीमा से काफी अधिक रहता है।
विज्ञापन

सरकार की योजना इलेक्ट्रिक बसों के जरिये वायु प्रदूषण को कम करने की है। चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अभी तक उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार अपनी योजना को जल्द धरातल पर उतारेगी। इसे लेकर अनेक बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल योजना को मंजूरी दे चुके हैं। बस खरीद को लेकर बजट का प्रावधान जल्द किया जाएगा। सरकार मार्च में पेश होने वाले बजट सत्र में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बड़ी राशि का प्रावधान कर सकती है। इन बसों को सीधे कंपनियों से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि योजना पर काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक बसें शहरी क्षेत्रों में ही चलाई जाएंगी। नगरपालिका, नगरपरिषद व नगर निगम अपने-अपने शहरी क्षेत्रों के लिए बसों की मांग जल्द भेजें। इससे शहरों में जहां सार्वजनिक परिवहन और सुगम होगा, वहीं प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

पायलट प्रोजेक्ट के सफल रहने के बाद सभी शहरों में यह योजना शुरू होगी। सरकार इसके लिए बजट का प्रावधान करने जा रही है। योजना के बारे में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर अनुमति ले ली है। चरणबद्ध तरीके से इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
- मूल चंद शर्मा, परिवहन मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed