फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics over employees' issues; Congress issues a warning.

Panchkula News: कर्मचारियों के मुद्दे पर सियासत, कांग्रेस की चेतावनी

Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Politics over employees' issues; Congress issues a warning.
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में डीए, पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल भी बड़ा सियासी मुद्दा बनती जा रही है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कर्मचारियों को खुला समर्थन देने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर सरकार को चेतावनी दी। वड़िंग ने कहा कि शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना कर्मचारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार को इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए और कार्रवाई की धमकी देकर कर्मचारियों को डराने या दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन



वड़िंग ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार हड़ताल या प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को धमकाकर उनकी आवाज दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। वड़िंग ने कहा कि सरकार चाहें तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करके देख लें, इसके परिणाम कल्पना से भी कहीं अधिक दूरगामी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed