{"_id":"6190189bb6e9f6467e4a6b60","slug":"politics-bjp-s-aim-is-to-develop-the-city-mayor-pkl-office-news-pkl432919414","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति : शहर का विकास करना ही भाजपा का उद्देश्य : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति : शहर का विकास करना ही भाजपा का उद्देश्य : मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जजपा और कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप को खारिज कर मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर का विकास करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में पंचकूला में विकास के लिए जमकर काम किए जा रहे हैं। वह राजनीति नहीं, बल्कि काम करने के लिए आए हैं। शहर के विकास के लिए 10 महीने में कई काम किए हैं, जिन्हें जनता द्वारा सराहा जा रहा है। पंचकूला में विकास की गति को किसी भी हालत में धीमा नहीं होने दिया जाएगा। विपक्ष केवल राजनीति करने के लिए विरोध कर रहा है।
मेयर ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी पार्षदों ने बैठक का माहौल खराब कर दिया और शहर के विकास के एक भी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी। 10 माह में शहर में सड़कों के कर्व चैनल बदलवाकर उन पर नया रंग करवाया गया और एनएमटी ट्रैक का काम पूरा करवाया गया। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रोड साइड दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई गई। शहर के पेट्रोल पंपों में सीएनजी और घरों के लिए पीएनजी गैस पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करवाया। सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए गए। शहर के सभी पार्कों की पार्क डेवलपमेंट सोसायटियों के रेट तीन रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये और बड़े पार्कों के रेट तीन रुपये से बढ़ाकर चार रुपये किए। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-7 और सेक्टर-10 का पुराना स्ट्रक्चर गिराकर नए सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। पार्कों का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। नए मोबाइल टॉयलेट शहर में जगह-जगह लगवाए गए। शहर के बाजार में नए डस्टबिन लगवाए गए। शहर बाजारों और अन्य जगहों पर डिजिटल बोर्ड लगवाने का काम जारी है।
गोयल ने बताया कि शहर में वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी फड़ी वालों को शिफ्ट किया गया। सेक्टर 7-18, 17-18 की स्ट्रीट लाइट, ग्रिल्स, कर्व चैनल्स का नवीनीकरण किया गया। कोरोना काल में नगर निगम की ओर से निशुल्क संस्कार करवाए गए और पूरे शहर में सैनिटाइजेशन करवाया गया। डेंगू से निपटने के लिए शहर में लगातार फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर घूम रही 1100 लावारिस पशुओं को माधव गोशाला सुखदर्शनपुर और श्रीमाता मनसा देवी गोधाम पहुंचाया। लावारिस कुत्तों से निजात दिलवाने के लिए सैकड़ों कुत्तों का स्टरलाइजेशन करवाया गया। शहर में हरियाणा रोडवेज के सहयोग से सभी लोकल रूप पर 10 बसें चलवाई गई। शहर में खाली जगहों पर घास लगवाने का कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-3 पंचकूला में नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों पर है। मेयर कुलभूषण गोयल ने सभी पार्षदों से कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए सहयोग दें।