{"_id":"5d2a42238ebc3e6d0354235c","slug":"political-pkl-office-news-pkl3442570163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस की 90 सीटों पर अखिल भारत हिंदू महासभा लड़ेगी चुनाव : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस की 90 सीटों पर अखिल भारत हिंदू महासभा लड़ेगी चुनाव : योगी
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा का चुनाव अखिल भारत हिंदू महासभा 90 सीटों पर लड़ेगी। यह जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी जयनाथ ने दी। वह शनिवार को रेड बिशप में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक भ्रम है कि देश में हिंदुत्व की सरकार है। जबकि हकीकत ये है कि हर राजनैतिक दल को सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है। हिंदुओं के हित की बात तो आज भी नहीं हो रही है। योगी जयनाथ ने अखिल भारत हिंदू महासभा में पंजाब और हरियाणा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने आए हुए थे। योगी जयनाथ ने लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथू राम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताए जाने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें संविधान के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना चाहिए।
सरकारें राम मंदिर नहीं बना सकती हैं
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मौत के रहस्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता ने अपने वीर सपूत को दुश्मन के हाथों में न सौंपने का काम किया था। वहीं, राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारें मंदिर नहीं बना सकती। मंदिर हिंदू समाज और हिंदू महासभा के बैनर तले ही बनाया जाएगा। बाकी लोग तो हिंदुत्व को चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए मोहरा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा वीर सावरकर के सिद्धांत ‘हिंदी हिन्दू हिंदुस्तान’ का पालन करती आई है और करती रहेगी।
मनीष युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने
पंचकूला के मनीष राणा को अखिल भारत हिंदू महासभा की युवा इकाई का हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि शुभम राणा को युवा इकाई का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, प्रदीप राणा को 8 राज्यों का सह प्रभारी नियुक्त किया। महासभा के नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि वे संगठन व हिंदुत्व की मजबूती के लिए काम करेंगे और जल्द ही प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर रिक्की गुप्ता, गौरव गोस्वामी, संजीव राणा, गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।