फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Policemen learnt to give first aid in case of emergency

Panchkula News: पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देना सीखा

Sat, 12 Jul 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Policemen learnt to give first aid in case of emergency
पंचकूला। मोगीनंद पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस विभाग और पारस हेल्थ अस्पताल के संयुक्त प्रयासों से प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस की एक शिफ्ट के राइडर, पीसीआर और ईआरवी चालकों को जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता मौजूद रहीं और खुद भी सीपीआर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



एमरजेंसी हेड डॉ. चेतन गोयल और उनकी मेडिकल टीम ने पुलिसकर्मियों को कार्डियक अरेस्ट, बेहोशी और अन्य मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में किए जाने वाले प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल टीम ने पुलिसकर्मियों को डमी बॉडी की सहायता से सीपीआर, घायल व्यक्ति को स्थिर करने की प्रक्रिया और अन्य तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस लाइव डेमो में पुलिसकर्मियों ने तकनीकों का अभ्यास किया।
विज्ञापन



पारस हेल्थ की ओर से डॉ. चेतन गोयल के साथ माहीवाल कौशिक, पुलिस विभाग की ओर से वेलफेयर इंस्पेक्टर सुनीता पूनिया, लाइन ऑफिसर अजब सिंह तथा विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed