फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police will get experts to investigate the loud blast caused by LED

एलईडी से हुए जोरदार धमाके की जांच पुलिस करवाएगी विशेषज्ञों से

Wed, 18 May 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police will get experts to investigate the loud blast caused by LED
कालका। शहर के मोहल्ले खेड़ा सीताराम में सोमवार तड़के चार बजे एक मकान में एलईडी से हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसे जिग्नेश मिश्रा की हालत स्थिर बनी हुई है। इस हादसे का कारण एलईडी से हुआ धमाका बताया जा रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इतना जोरदार धमाका केवल एलईडी की वजह से नहीं हो सकता। इसलिए पुलिस अब इस हादसे की जांच विशेषज्ञों से करवाएगी।
विज्ञापन

धमाके में झुलसे जिग्नेश की जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में देखभाल कर रहे उसके दोस्त दीपू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को जिग्नेश ने छह बजे ड्यूटी जाने से पहले चार बजे उठकर कमरे में लगी एलईडी का स्वीच ऑन किया था तो अचानक स्पार्किंग हुई और जोरदार धमाका हो गया और इससे भड़की आग में जिग्नेश झुलस गया था। इसी धमाके में वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इस धमाके से एक दीवार और एक दरवाजा गिर गया था, साथ ही कमरे की दीवार में दरार आ गई थी। अभी बुधवार को भी उसके बयान नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed