फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police was tough on cyber fraudsters in 2021, saved 55 lakh rupees of citizens

2021 में साइबर जालसाजों पर सख्त रही पुलिस, नागरिकों के 55 लाख रुपये बचाए

Tue, 04 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police was tough on cyber fraudsters in 2021, saved 55 lakh rupees of citizens
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के नोडल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पंचकूला ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसते हुए साल 2021 में 55 लाख रुपये से अधिक की राशि को फ्रीज करने में कामयाबी हासिल की है। साइबर जालसाजों द्वारा धोखाधड़ी करते हुए पीड़ितों के खातों से यह राशि ठगने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़ितों द्वारा ‘‘गोल्डन हावर्स‘‘ में 1,55,260 को तत्काल उपलब्ध कराई गई सूचना के परिणामस्वरूप लेन-देन पर रोक लगाकर इस धोखाधड़ी की राशि को फ्रीज किया गया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, साइबर सेल पुलिस ने बैंक अधिकारियों अथवा संबंधित भुगतान ऐप और गेटवे के अधिकारियों से संपर्क किया। संबंधित प्रक्रिया के बाद नकदी का हस्तांतरण रोक दिया गया ताकि पीड़ितों के खातों में यह नकदी वापस पहुंच सके।
विज्ञापन

साइबर अपराधों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मामले में 2021 को एक अच्छा वर्ष बताते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी पुलिस रेंजाें सहित पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद में 6 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed