{"_id":"68ebdc561d31174697093fb0","slug":"police-traced-30-mobile-phones-and-returned-them-to-their-owners-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-108811-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने 30 मोबाइल का पता लगाकर मालिकों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने 30 मोबाइल का पता लगाकर मालिकों को लौटाया
Sun, 12 Oct 2025 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से लूटे और चोरी हुए 30 मोबाइल फ़ोन को बरामद करके उनके मालिकों को लौटा दिया। यह कार्रवाई जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशन में एडीसीपी (ऑपरेशन) विनीत अहलावत और एसीपी (साइबर क्राइम) रूपदीप कौर के सहयोग से की गई।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के आईटी कर्मचारियों के प्रयासों से खोए हुए मोबाइल फ़ोनों के आईएमईआई नंबरों का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। गहन जांच के बाद कई ब्रांडों के 30 मोबाइल फ़ोन को उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया। सीईआईआर पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का एक प्रयास है। यह आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग के माध्यम से सभी दूरसंचार नेटवर्क पर खोए या चोरी किए गए मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करने उनके दुरुपयोग को रोकने और उन्हें दोबारा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।