{"_id":"632b6c98ff52fe5225021219","slug":"police-told-students-traffic-rules-to-avoid-road-accidents-pkl-office-news-pkl4631554135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए हादसों से बचने के लिए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए हादसों से बचने के लिए यातायात नियम
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देशों के मुताबिक जिले भर में चलाए गए यातायात नियम जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बरवाला पुलिस ने कई सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। जिससे उनको सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ाया जा सके।
बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ उक्त अभियान के तहत कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लड़के एवं लड़कियों और राजकीय महाविद्यालय बरवाला आदि शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कभी न करें। साथ ही रात के समय डिप्पर का प्रयोग करें।
विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने वाहन को सीमित स्पीड में चलाएं, मुड़ते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। वही इस दौरान विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को कहा कि अगर आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस को करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को सूचना देने के लिए एक डायल नंबर भी दिया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।