फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police registered a case against the unknown driver and started investigation

Panchkula News: पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर की जांच शुरू

Sat, 24 May 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case against the unknown driver and started investigation
बरवाला। अलीपुर इंडस्ट्री एरिया चौक के पास हादसे में एक व्यक्ति की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को अलीपुर इंडस्ट्री एरिया चौक के पास अलीपुर टाऊन वासी मिंटू कुमार पुत्र नानक चंद पैदल सड़क से अपने घर की ओर जा रहा था। जिसको पीछे से कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में मिंटू कुमार पक्की सड़क पर जा गिरा जिसके सिर मुंह पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मिंटू कुमार (44 वर्ष) को उपचार के लिए नागरिक हॉस्पिटल सेक्टर 6 पंचकूला पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक मिंटू कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिंटू कुमार अविवाहित था और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed