फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police recruitment fraud: Naseeb sent on four-day remand by district court

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : नसीब को जिला अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment fraud: Naseeb sent on four-day remand by district court
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में आरोपी नसीब को एसआईटी ने गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पुलिस की ओर से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नसीब ने ही आरोपी मानिक को अपने जाल में फंसाकर नौ से अधिक लोगों की परीक्षा दिलवाई थी। उसने एएलएम, पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाई। पुलिस इस मामले के रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से लगातार आरोपी नसीब के अलावा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी अशोक को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि एसआईटी की ओर से जल्द ही 84 लोगों के खिलाफ हाजिर होने का नोटिस जारी किया जाएगा। अगर इस दौरान हाजिर नहीं होंगे तो उनके घरों में दबिश देकर पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर लगातार जांच जारी है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि पुलिस की तरफ से जांच जारी है। जल्द ही इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की तरफ से अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed