{"_id":"67705ca632bd9ab9930d2244","slug":"police-raided-many-jewelers-shops-including-mohan-and-interrogated-them-panchkula-news-c-87-1-pk11006-118159-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने मोहन समेत कई अन्य ज्वेलर्स शॉप पर छापा मारकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने मोहन समेत कई अन्य ज्वेलर्स शॉप पर छापा मारकर की पूछताछ
विज्ञापन
पंचकूला। अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए मास्टरमाइंड दीपक भोला के करीबी सुरेंद्र ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं। आरोपी के अनुसार गिरोह के लोग शहर के कई ज्वेलर शॉप से नकली जेवर खरीदते थे। पुलिस को आरोपी सुरेंद्र ने यह भी बताया कि वह मोहन ज्वेलर्स से नकली जेवर खरीदता था। इसी आधार पर आरोपी को लेकर पुलिस ने शनिवार को मोहन ज्वेलर समेत कई अन्य ज्वेलर्स शॉप पर छापा मारकर जांच की। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने इस केस से जुड़े कई दुकानदारों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नकली जेवर कहां-कहां से लाते थे। इसका इस्तेमाल कैसे करते थे। मास्टरमाइंड दीपक भोला की गिरफ्तारी के बाद से ही एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। भोला के बयान से पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को काबू किया था।
पुलिस के निशाने पर हैं कारीगर
शनिवार को आरोपी सुरेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा की टीम तेजी से जांच कर रही है। जिले में नकली जेवर बनाने वाले कारीगरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। कारीगरों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-14 के एसएचओ विजय ने बताया कि शनिवार को सुरेंद्र से पूछताछ की गई थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। जिले में नकली जेवर बनाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को मोहन ज्वेलर समेत कई ज्वेलर्स शॉप पर छापा मारा है।
6 किलो नकली सोने से दिलाया था तीन करोड़ का लोन
मास्टरमाइंड दीपक भोला ने बैंक ऑफ इंडिया से 2022 में 6 किलो नकली सोने से बने जेवर के बदले गिरोह में शामिल सदस्यों को 3 करोड़ तक का लोन दिलवाया था। बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर की शिकायत पर गोल्ड वैल्यूअर दीपक भोला का पर्दाफाश हुआ था। जानकारी मिलने पर आरोपी विदेश फरार हो गया था। भोला को नवंबर 2024 को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।