फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police protesting farmers

पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शन कर रहे किसान

Tue, 12 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police protesting farmers
किसानों को हिरासत में लेने के लिए तैयार पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर बाजार में प्रदर्शन कर रहे करीब 12 किसानों को पुलिस ने हिरासत लिया है। सोमवार को किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में बाजार और रोड किनारे लगे भाजपा नेताओं के बैनर, होर्डिंग बोर्ड व झंडे फाड़ने शुरू कर दिए। किसान प्रदर्शन करते हुए बिटना रोड पर स्थित पूजा मैरिज पैलेस की ओर जा रहे थे, जहां भाजपा-पिंजौर मंडल का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के चलते पिंजौर में जगह-जगह भाजपा के झंडे, होर्डिंग लगे हुए थे। किसानों की इस कार्रवाई की जानकारी प्राप्त होते ही कालका के एसीपी मुकेश जाखड़, पिंजौर कालका थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लेकर पिंजौर थाने गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को मामले संबंधी कुछ नहीं बताया। किसानों को हिरासत में लेने की सूचना प्राप्त होने पर भाकियू जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह, पिंजौर-कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हर्ष चड्ढा, संरक्षक मानसिंह, लोहगढ़ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान जरनैल सिंह जैली समेत अन्य लोग भी पिंजौर थाने में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed