{"_id":"60cd01d58ebc3e2cd11accb3","slug":"police-presence-day-people-were-made-aware-of-the-blockade-at-11-places-special-blockade-was-done-from-9-am-to-3-pm-pkl-office-news-pkl417167675","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उपस्थिति दिवस : 11 जगह नाका लगा लोगों को किया जागरूक, सुबह 9 से तीन बजे तक की गई विशेष नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उपस्थिति दिवस : 11 जगह नाका लगा लोगों को किया जागरूक, सुबह 9 से तीन बजे तक की गई विशेष नाकाबंदी
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस उपस्थिति दिवस को पंचकूला पुलिस ने खास ढंग से मनाया। इस मौके पर नाके लगाकर लोगों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास दिलाया गया तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी बांटे गए। इतना ही नहीं, मार्केट में बिना वजह घूमने वालों को समझाया भी गया कि घर में रहें और सुरक्षित रहें।
इस मौके पर सुबह 9 से लेकर शाम 3 बजे तक विशेष रूप से नाकाबंदी कर गश्त की गई। पुलिस की कई टीमों को तैयार कर उनको अलग-अलग जगह भीड़भाड़ वाले इलाकों में भेजा गया। उद्देश्य था कि अपराधी किस्म के व्यक्तियों के मन में पुलिस उपस्थिति को देखकर भय बन सके। इसके साथ ही आम आदमी को यह अहसास हो कि पुलिस उनकी सेवा में लगी है। इस मौके पर वेलफेयर इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने सभी पुलिस कर्मचारियों को मास्क और पॉकेट सैनिटाइजर बांटा।
कोरोना महामारी संक्रमण के लिए जारी निर्देशों के लापरवाही करने वालों को कड़े शब्दों में समझाया गया। पंचकूला पुलिस ने यवनिका पार्क, खड़क मंगोली, सेक्टर 2, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 16 20 और 19, 25, 26, 27 की मार्केट राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर, सेक्टर-19, सेक्टर-20 की मार्केट मार्केट सेक्टर-20, इसके साथी ही मंशा देवी मार्केट, गांव सकेतड़ी, गांव भैसा टिब्बा, गांधी कॉलोनी, हर्बल पार्क, बीड घग्घर मदनपुर, रामगढ़, बरवाला, कालका, पिंजौर के साथ ग्रामीण क्षेत्र रायपुरानी का दौरा किया। जिले में 11 जगह नाकेबंदी के अलावा 65 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी सड़कों पर रहीं। इस दौरान जिला पंचकूला की पीसीआर और राइडर भी मौजूद रहे।