{"_id":"6665dee0b42f62a1c70d41ec","slug":"police-officers-should-be-available-to-people-in-offices-from-11-am-to-1-pm-gaurav-yadav-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-441098-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दफ्तरों में लोगों के लिए रहें उपलब्ध: गौरव यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दफ्तरों में लोगों के लिए रहें उपलब्ध: गौरव यादव
विज्ञापन
चंडीगढ़। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्य में जन हितैषी पुलिसिंग को यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीएसपी) के रैंक से लेकर स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओज) तक को निर्देशों में कहा है कि वह सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा करने के लिए सभी कामकाजी दिनों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहें। साथ ही लोगों की शिकायतें सुनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने का भी प्रयास करें। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यह आदेश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी अधिकारिक एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध होना पुलिस का सबसे बड़ा फर्ज है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में स्पेशल डीजीपी व एडिशनल डीजीपी रैंक के सीनियर अधिकारियों को नागरिकों को मिलने और उनकी शिकायतों का निपटारा करने के लिए उपलब्ध रहने के दिन भी निर्धारित किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि स्पेशल डीजीपी कल्याण ईश्वर सिंह सोमवार को लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसी तरह एडीजीपी सुरक्षा एसएस श्रीवास्तव मंगलवार, एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय बुधवार, एडीजीपी प्रोविजनिंग जी नागेश्वर राव वीरवार और स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला शुक्रवार को लोगों की शिकायतें सुनेंगे। ‘नागरिकों तक पहुंच’ को लोक केंद्रित पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए डीजीपी गौरव यादव ने अधिकारियों को फोन पर उपलब्ध रहने और आम लोगों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनने के लिए उनके साथ फोन पर बात करने और उनकी शिकायतों का हल करने के भी निर्देश दिए हैं। पंजाब पुलिस राज्य में अमन-कानून को बरकरार रखने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहेगी।