फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police officers head bowed at the feet of mother

माता के चरणों में झुके पुलिस अधिकारियों के शीश

Thu, 10 Oct 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 10 Oct 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police officers head bowed at the feet of mother
पांचवें नवरात्र पर बुधवार को माता मनसा देवी मंदिर में पुलिस अधिकारियों ने माता का आशीर्वाद लिया। हरियाणा पुलिस के डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने पत्नी सुनीता वशिष्ठ एवं परिवार के अन्य सदस्यों सहित मंदिर में पूजन एवं यज्ञ में भाग लिया। साथ ही एडीजीपी केके शर्मा पत्नी रीटा शर्मा के पहुंचे।
विज्ञापन


इसके अलावा कमिश्नर अंबाला पंचकूला पुलिस राजबीर देसवाल ने भी पत्नी ओमवती के साथ यज्ञ किया। वहीं, डीसीपी अश्विन शेणवी ने भी यज्ञशाला में आहुति डाली।


डीजीपी ने बताया कि उन्होंने माता से प्रार्थना की है कि प्रदेश के लोगों में स्नेह, सौहार्द एवं शांति का वातावरण बना रहे। बेटियों के बगैर समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती, इसलिए बेटी बचाओ के नारे को साथ लेकर चलना होगा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


वहीं, राजबीर देसवाल ने कहा कि सिविल प्रशासन बेटी बचाओ नारे को लेकर जो भी अभियान चलाएगा, पुलिस की तरफ से उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा।

इस दौरान एडीजीपी के सालवराज ने भी पूजा अर्चाना की। डीसी डॉ एसएस फुलिया, एडीसी एसपी अरोड़ा, तहसीलदार अश्वनी गंभीर, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग सहित बोर्ड एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed