{"_id":"628e8ce87fc38262342b3450","slug":"police-issued-advisory-to-avoid-fraud-on-whatsapp-panchkula-news-pkl451734835","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम सेल ने बुधवार को पंजाब के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी करके वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य व्यक्तियों की नकली व्हाट्सएप आईडी का प्रयोग करके पैसे की मांग करने वाले संदेशों से सचेत रहने का सुझाव दिया है। साइबर क्राइम सेल ने यह भी कहा है कि यदि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आता है तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर ‘1930’ पर सूचना दें।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) स्टेट साइबर क्राइम आरके जायसवाल ने कहा कि एक महीने से भी कम समय में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिनमें धोखाधड़ी करने वालों ने वीवीआईपी की पहचान अपनाकर निर्दोष लोगों को धोखा देने की कोशिश की। तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब स्टेट साइबर क्राइम ने थाना स्टेट साइबर क्राइम, मोहाली में 26 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज की हैं। स्टेट साइबर क्राइम द्वारा दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आईजीपी आरके जायसवाल ने लोगों को व्हाट्सएप, सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर डिस्पले तस्वीर, नाम के आधार पर प्रतिक्रिया करने, संदिग्ध वेबसाइटों का प्रयोग करने से गुरेज करने की सलाह दी है। साथ-साथ अपने आप को धोखाधड़ी वाले, नकली सोशल मीडिया खातों द्वारा धोखे का शिकार होने से बचाने के लिए गुप्त जानकारी जैसे कि ओटीपी, बैंक खाते, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या सोशल सिक्योरिटी नंबर साझा न करने की सलाह दी है।