फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police helpless, five major incidents happened in industrial area in one month, no arrests made

Panchkula News: पुलिस बेवस, इंडस्ट्रियल एरिया में एक ही महीने हुई पांच बड़ी वारदात, कोई गिरफ्तारी नहीं

Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police helpless, five major incidents happened in industrial area in one month, no arrests made
पंचकूला। शहर का इंडस्ट्रियल एरिया रात के समय लुटेरों और हमलावरों का गढ़ बनता जा रहा है। कभी भी रात के समय चाकू मारने, लाठी-डंडों से हमला करने और राहगीरों को लूटने की आपराधिक वारदात आम हो गई हैं। यहां पर पिछले एक महीने के अंदर ही बदमाशों और लुटेरों ने पांच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। जबकि इनमें गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।
विज्ञापन

इनमें ताजा मामला पंचकूला के गांव अभयपुर का है। यहां पर रात को करीब एक बजे पता पूछने के लिए आए तीन युवकों ने दो युवकों पर उस समय चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जब वे एक युवक का पता नहीं बता पाए। इस हमले में घायल युवक के दाएं हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर चाकू के गहरे और गंभीर जख्म हुए हैं। उसे उपचार के लिए पंचकूला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस तरह की वारदात यहां पर रात के समय करीब एक महीने से लगातार हो रही हैं। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कहीं न कहीं पुलिस बदमाशों को काबू करने में कमजोर और और बेबस नजर आ रही है। संवाद
विज्ञापन


केस-1

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के गांव अभयपुर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार में सवार तीन युवकों ने एक्टिवा सवार व्यक्ति के सामने कार लगाकर एक्टिवा रोकी। इसके बाद तीनों ने कार से उतरकर व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर किया। इस हमले में घायल व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर कई गंभीर चोटें बताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2

अभयपुर में 12 जुलाई की रात करीब 1 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर युवक जयराम (22) और जितेंद्र कुमार (19) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें जयराम पर चाकू से छ वार किए गए और जितेंद्र की पीठ पर चाकू लगा था। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वह उनके कमरे पर आए और घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। जयराम का अभी भी उपचार चल रहा है। जयराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो अज्ञात युवक रात एक बजे उनके कमरे पर आए और उन्होंने पूछा कि गौरव कहां रहता है। इस पर दोनों ने कहा कि इस बिल्डिंग में गौरव नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। इतना कहते ही दोनों हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।

केस-3

करीब 20 दिन पहले सेक्टर-19 के सीआईडी पार्क में हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करना पडा था, जिसमें एक युवक के गुप्तांग पर चाकू लगा था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।

केस-4

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी प्रवीन सिंह तौमर की कार पर 24 जून को परशुराम चौक पर अमरटैक्स के सामने रोड पर लाठी-डंडों से तीन आरोपियों ने लूट की कोशिश में हमला किया था। प्रवीन ने गाड़ी नहीं रोकी तो हमलावरों ने करीब 200 मीटर तक उनकी कार का पीछा किया। प्रवीन ने जैसे-तैसे करके अपनी जान बचाई और डायल-112 पर फोन करके सूचना दी। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। यहां तक कि पुलिस अभी तक आरोपियों की एक भी सीसीटीवी फुटेज नहीं खोज पाई है।

केस-5

24 जून की रात सुबह करीब सवा तीन बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 से काम करके लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। दोनों युवक मनोज और राकेश प्रेस पेकिंग का काम खत्म कर अभयपुर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पांच एक्टिवा सवार आरोपियों ने दोनों को रोक कर लूटपाट की थी, जिसमें आरोपियों ने एक चांदी की चेन और तीन हजार रुपये नकद लूटे थे। दोनों युवकों ने इसका विरोध किया तो मनोज पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद मनोज के शरीर पर कई चोटें आई थी।

कोट
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दो युवकों पर घर में घुसकर चाकू से वार करने के मामले में आरोपी की फुटेज भी मिली है। -सचिन, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-19 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed