फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police crack down on illegal mining in Ramgarh; tractor-trolley seized.

Panchkula News: रामगढ़ में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on illegal mining in Ramgarh; tractor-trolley seized.
गांव बूंगा के पास खनन सामग्री से भरा वाहन पकड़ा, माइनिंग विभाग को सौंपा गया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ चौकी पुलिस ने देर रात गांव बूंगा के पास खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के बाद माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली को इंपाउंड कर दिया गया।
पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत रामगढ़ चौकी पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान गांव बूंगा के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से निकाली गई खनन सामग्री भरी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के साथ सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed