फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police control room built in village Mouli, DCP reviewed security arrangements

Panchkula News: गांव मौली में बना पुलिस कंट्रोल रूम, डीसीपी ने की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा

Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police control room built in village Mouli, DCP reviewed security arrangements
पंचकूला। दलित युवक की घुड़चढ़ी विवाद को देखते हुए शनिवार को पंचकूला डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने शनिवार को गांव मौली का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गांव मौली में हुए इस विवाद के बाद यहां तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने गांव में गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पहले लगाए गए 12 सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर अब 17 कर दी गई है। साथ ही पांच बॉडी कैमरे से लैस पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। डीसीपी ने कंट्रोल रूम का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की और तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना रायपुररानी प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, मौली चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामकरण, सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यहां के हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में करीब 120 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी कर्मियों को दंगा विरोधी उपकरणों से लैस किया गया है। इसके अलावा एक विशेष टियर गैस यूनिट भी तैयार रखी है, जो जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करेगी। गांव में पांच स्थायी नाके लगाए गए हैं, जहां पुलिस चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीड़िया पर जातिगत टिप्पणियों, अभद्र भाषा या भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विशेष तकनीकी टूल की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की 24 घंटे निगरानी कर रही है। असामाजिक और शांति भंग करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने जनता से की अपील
डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed