{"_id":"652460c85e993e354209fea7","slug":"police-commissioner-put-sho-on-line-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-5370-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस कमिश्नर ने एसएचओ को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस कमिश्नर ने एसएचओ को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर सिवास कबिराज ने सेक्टर-5 थाना एसएचओ अजीत सिंह को अवैध हुक्का बार मामले में लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह सेक्टर-5 थाने के एसएचओ रुपेश चौधरी को लगाया है। जिले में सभी रेस्टोरेंट, लाउंज बार और क्लबों में हुक्का पिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उसके बाद भी ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इसी मामले में एसएचओ अजीत को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
डीसीपी सुमेर प्रताप ने जिले में हुक्का परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 4 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक के लिए धारा-144 लागू करने के आदेश दिए हैं। इसमें सभी प्रकार के हुक्का पिलाने पर प्रतिबंध है। दो माह में जिले के लाउंज बार और क्लब में हुक्का पिलाने को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा है। दो माह में 19 लाउंज बार मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। 182 हुक्के पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। 19 मामलों में सेक्टर-5 पुलिस थाना में 18 मामले दर्ज हुए है। सेक्टर-5 पुलिस थाना क्षेत्र स्थित क्लब और लाउंज बारों सरेआम हुक्का पिलाया जा रहा था।