फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police commissioner held a meeting with officers on crime control in the city

Panchkula News: शहर में अपराध नियंत्रण पर पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से की बैठक

Mon, 14 Jul 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner held a meeting with officers on crime control in the city
पंचकूला। शहर में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए सेक्टर-5 में कमिश्नर ऑफ पुलिस के कार्यालय में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। तीन घंटे तक चली इस बैठक में सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और सभी क्राइम ब्रांच इंचार्ज को शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश दिए। कमिश्नर ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अगर पुलिस बल कम है तो सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक बल की मांग का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट दें।
विज्ञापन


उन्होंने शहर में आपराधिक हॉट स्पॉट्स की पहचान कर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाने निर्देश दिए। ताकि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज हो सके। उन्होंने कहा कि अपराधी तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे एक सशक्त और सटीक उपकरण हैं। इनसे अपराधियों के मन में भय भी बना रहता है। रात्रि सुरक्षा को लेकर रात्रि नाके, गश्त और पेट्रोलिंग को अधिक मजबूत किया जाए। इसके साथ ही पीसीआर, राइडर्स और ईआरवी यूनिट्स को अधिक सक्रिय रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नर ने सभी प्रमुख मार्गों, शिविरों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस बैठक में डीसीपी क्राइम अमित दहिया और सभी क्राइम यूनिट्स के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed