फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police closed the case without investigation in 32 lakh fraud case

Panchkula News: 32 लाख ठगी में बिना जांच पुलिस ने बंद किया मामला

Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police closed the case without investigation in 32 lakh fraud case
आरटीआई में हुआ खुलासा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। गांव चंडीकोटला निवासी भाग सिंह ने डीसीपी कार्यालय में दर्ज शिकायत के मामले में दोबारा जांच की मांग की है। इस मामले में पीड़ित ने 2022 में पुलिस को शिकायत दी थी। अब तक कोई कार्रवाई न होने पर भाग सिंह ने पुलिस विभाग में आरटीआई डालकर जानकारी प्राप्त की। जिससे खुलासा हुआ कि शिकायत को बिना जांच किए ही बंद कर दिया गया। न तो उसकी बयान लिए, न ही आरोपी से को गिरफ्तार किया गया। ऐसे में भाग सिंह ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी 32 लाख रुपये की राशि वापस दिलवाई जाए। इस मामले में थाना चंडीमंदिर में 20 मई 2025 को दर्ज किया गया है। मामला अब आर्थिक अपराध शाखा पंचकूला को जांच के लिए सौंप दिया गया है।

पीड़ित की शिकायत के अनुसार अंकित बफना चार साल तक उनके घर में किराए पर रहा था। अंकित ने उनसे वन विभाग की जमीन दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी की। साल 2022 में अंकित ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-52 में वन विभाग की जमीन है, जिसकी बोली लगनी है और वह उसे दिलवा सकता है। इसी झांसे में आकर भाग सिंह ने उसे 32 लाख रुपये ठग लिए, जिसमें 22 लाख चेक और बाकी कैश दिए गए। पीड़ित ने कहा कि वह अनपढ़ है। उन्होंने आरोपी अंकित की ओर से दिखाए गए कागजों पर भरोसा कर लिया। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि कोई भी जमीन उसके नाम पर अलॉट नहीं हुई है। इसके बाद से अंकित बफना तीन महीने से गायब है और फोन भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed