फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police closed six illegal cuts with cemented dividers

Panchkula News: पुलिस ने छह अवैध कटों को सीमेंटेड डिवाइडर से किया बंद

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police closed six illegal cuts with cemented dividers
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को छह अवैध कटों को सीमेंटेड डिवाइडर से बंद कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यह बताया कि सभी कट बंद कर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में भी कोई वाहन चालक इनका दुरुपयोग न कर सके। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘जानलेवा कट : चालकों को खुद की न दूसरों की परवाह, हादसों को दे रहे दावत’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा किशहर के कुछ प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन चालक अवैध कट का फायदा उठाकर रॉन्ग साइड से आ-जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सूरजपुर यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में इस पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने माैके पर पहुंचकर परशुराम चौक से रेलवे क्रॉसिंग कट और बेलाविस्टा चौक से पुलिस हेडक्वार्टर कट के बीच छह अवैध कटों को सीमेंटेड डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सभी कट इस प्रकार बंद किए जाएं जिससे भविष्य में भी कोई वाहन चालक इनका दुरुपयोग न कर सके। उन्हाेंने बताया कि नगर निगम को पत्र लिखकर अवैध कटोंं को जल्द से जल्द बंद करने का स्थायी समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed