{"_id":"67bccfb0f10dde73ea0cf454","slug":"police-caught-two-accused-of-snatching-for-drugs-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-642898-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने नशे के लिए स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने नशे के लिए स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े
Tue, 25 Feb 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने सोमवार को तीन जगह स्नैचिंग करने वाले दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शहर में स्नैचिंग को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-10 पुलिस ने आरोपियों को रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नैनीताल निवासी कवि और होशियारपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।
सेक्टर-10 इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पल्सर बाइक पर पंचकूला शहर में स्नैचिंग करते थे। आरोपी कवि को वर्ष 2019 में स्नैचिंग की वारदात में सजा हो चुकी है। वह दिसंबर 2024 में जेल से बाहर आया था। नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए फिर से स्नैचिंग करने लगा।
यहां हुई थी स्नैचिंग:
सोमवार को दोनों आरोपी सेक्टर-9 में आशा जोहर नामक महिला का बैग छीनकर भागे थे। जिसमें आईफोन व कुछ रुपये था।
इसके बाद सेक्टर-16 में भी एक महिला से सोने की चैन व बालियां छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों आरोपी सेक्टर-4 में महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
सभी नाकों पर पुलिस सक्रिय:
एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया कि ऐसे अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 13 पीसीआर व 29 राइडर तैनात किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों व ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवारों पर नजर रखी जा रही है। सभी 11 नाकों पर पुलिस सक्रिया है।