फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police brought the accused on production from Patiala in cyber fraud of Rs 18.79 lakh and sent him to jail

Panchkula News: 18.79 लाख की साइबर ठगी में आरोपी को पटियाला से प्रोडक्शन पर लाई पुलिस, भेजा जेल

Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police brought the accused on production from Patiala in cyber fraud of Rs 18.79 lakh and sent him to jail
पंचकूला। साइबर क्राइम की टीम 18.79 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को पटियाला की जेल से तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और इससे पूछताछ की। टीम ने दो जुलाई को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीतिश कुमार उर्फ जोनी निवासी निवासी राहों रोड जसपाल कॉलोनी लुधियाना का रहने वाला है। वह साइबर ठगी के लिए लोगों से बैंक खाते खरीदकर इनके सरगनाओं को देता था।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि आरोपी ने फर्जी कोटक क्यूआईबी एप के माध्यम से पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी जगमेंद्र सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर करीब 18,79,000 की ठगी की थी। इसमें एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जगमेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि आरोपी ने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग एड के जारिए मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी की है। उसने पहले व्हाट्सएप ग्रुप और एप डाउनलोड करवाए और इसके बाद धीरे-धीरे पीड़ित की मेहनत की कमाई हड़पने लगे। फर्जी सेबी सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट्स और लोक-लुभावने मुनाफे के वादे देकर कई बार उनसे विभिन्न बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराई। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपी ने पेनल्टी और ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट जैसी बातों से डराने की कोशिश की।
विज्ञापन



शिकायत मिलने पर थाना साइबर अपराध शाखा ने 19 जून को केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 21 जून को आरोपी विजय कुमार निवासी श्यामड़ी जिला सोनीपत किरोयेदार गांव कोट पंचकूला को गिरफ्तार किया था। 22 को कोर्ट में पेश कर रिमांड के दौरान पूछताछ की थी। 25 जून को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी के दो बैंक खातों से करीब 1.37 लाख रुपये फ्रीज कराए थे। आरोपी ने ठगी के लिए अपना खाता मुहैया कराया था और इसके एवज में रकम लेता था। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह और जांच अधिकारी एएसआई रविन्द्र कुमार ने टीम की मदद से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed